डॉक्टरों ने शुरू की 3 दिन की हड़ताल, OPD सेवाएं ठप, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी, जानें क्या है डॉक्टरों की सरकार से मांग?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल आज यानि गुरुवार (27 मार्च) से शनिवार (29 मार्च) तक जारी रहेगी। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने यह हड़ताल स्टाफ की कमी, सुरक्षा और पोस्टिंग से जुड़ी परेशानियों को लेकर शुरू की है। वह चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों को सुने और उचित कदम उठाए। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ेगा।

ओपीडी सेवाएं ठप

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने यह हड़ताल स्टाफ की कमी, सुरक्षा, वेतन और पोस्टिंग जैसी परेशानियों को लेकर की जा रही है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आपातकालीन सेवाओं पर किसी भी तरह का असर देखने को नहीं मिलेगा। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी। 

क्यों की जा रही हड़ताल ?

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने यह हड़ताल स्टाफ की कमी, सुरक्षा, वेतन, पोस्टिंग, सुविधाओं की कमी से जुड़ी परेशानियों के लिए शुरू की है। 

सरकार ने नहीं सुनी मांग

डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने पहले भी सरकार के आगे अपनी मांग रखी थी लेकिन सरकार ने उनकी एक न सुनी। जिसके चलते डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 

बिहार में होने हैं चुनाव

चुनावी साल में हर तबका अपनी मांग को मनवाने के लिए सरकार पर जोर डालता है। सरकार भी हर तबके को अपने पक्ष में करने और वोट बैंक बनाने के लिए कई बार मांगों को पूरा करती है। बिहार में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए संभवतः राज्य के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े –‘बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा होंगे तेजस्वी यादव’, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान