
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डेनमार्क जा रहा एक छोटा विमान दक्षिण-पूर्वी स्विट्जरलैंड के आल्प्स में हादसे का शिकार हो गया, विमान क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान यूरोपीय देश डेनमार्क जा रहा था।
ग्राउब्यूएनडेन कैंटन (राज्य) की पुलिस ने विमान दुर्घटना को बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्स्ट्रा ईए-400 प्रोपेलर विमान ने सोमवार शाम 5:20 बजे समेदान एयरफील्ड से उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक, ये विमान 13 मार्च को डेनमार्क से आया था और कोपेनहेगन के पास रोस्किल्डे रिटर्न हो जा रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि विमान उड़ान भरने के दो मिनट के बाद ही क्रैश हो गया। विमान ला पुंट चामुएस-च गांव के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें विमान जलकर खाक हो गया। विमान दुर्घटना के संभावित कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।