‘डबल इंजन की नहीं डबल ‘ब्लंडर’ की सरकार…’, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मची। जिसके चलते 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए हैं। पूरे मामले पर कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा प्रचार किया है कि पहले कभी कुंभ नहीं होता था जबसे भाजपा आई है तभी से कुंभ हो रहा है।

सपा नेता बीजेपी को घेरा 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने ऐसा प्रचार किया है कि पहले कभी कुंभ नहीं होता था जबसे भाजपा आई है तभी से कुंभ हो रहा है। सरकार ने कहा कि हम 100 करोड़ लोगों के लिए इंतजाम करेंगे और जिस दिन सबसे बड़ा स्नान होता है उसी दिन सरकार की पोल खुल गई। दिल्ली की घटना के बाद ये डबल इंजन की नहीं डबल ‘ब्लंडर’ की सरकार बन गई है।

अखिलेश यादव ने कहा- सुनने में आया है कि पत्रकारों को अस्पताल में जाने से रोका गया है। पहले दिन के भगदड़ में भी पत्रकारों को नहीं जाने दिया गया। जो कहते थे कि महाकुंभ डिजिटल हैं वे ये नहीं बता पा रहे हैं कि कितने लोगों की जान गई।