झारखंड में शाम 5 बजे तक पहले चरण का मतदान संपन्न, 43 विधानसभा सीटों पर पूरी वोटिंग

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज यानी बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हुआ। मतदान शाम 5 बजे तक संपन्न कराया गया। पहले चरण में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से लोग लंबी कतार में आकर अपने कैंडिडेट के पक्ष में वोट डालने पहुंचे थे। इसी के साथ दूसरे चरण के लिए राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।  बता दें, झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।