झारखंड में पहले चरण का मतदान शुरू, राज्य की 43 सीटों पर हो रही वोटिंग

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज यानी बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इसके तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए लोग सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करके वोट डाल रहे हैं। बता दें, वर्तमान में झारखंड की सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।