
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड को इस्लामिक राज्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड अब इस्लामिक राज्य है, झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालय में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होता है, 2007 में यह आदेश भी कांग्रेस के सरकार में ही लागू हुआ था । गोल मोल जबाब अंत में यही बताता है कि स्कूल जहां जबरदस्ती उर्दू लगा व रविवार के बदले शुक्रवार छुट्टी होती है उसकी संख्या हजारों में है ।
हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग कानून क्यों?- बीजेपी नेता
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पूरी जनसांख्यिकी बदल गई है, 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड में 45% आदिवासी आबादी घटकर 28% रह गई है; अब यह 23-24% होनी चाहिए। अगर आदिवासी विलुप्त हो गए, तो हम किस तरह की राजनीति करेंगे? झारखंड का गठन आदिवासियों की बेहतरी के लिए हुआ था।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आगे कहा- कल मेरा ट्वीट रमजान के लिए था, जहां उन्होंने (राज्य सरकार ने) सरकारी कर्मचारियों को शाम 4 बजे के बाद छुट्टी देने की अनुमति दी है। हमारे पास देवघर में कांवड़ यात्रा है, वहां पूरे 1 महीने की छुट्टी क्यों नहीं है? हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग कानून क्यों?