जेईई मेन का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कहां से कर सकते हैं आराम से डाउनलोड?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 1 के एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी हो गया है। एग्जाम सिटी पहले ही जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप की मदद से छात्रों को ये जानकारी मिल चुकी है।

कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से पेपर-1 (बीई और बीटेक) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित हो रही है। बता दें, परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पेपर-2 (बी आर्क और बी प्लानिंग) का एग्जाम 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित होगा। 

ऐसे होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें उम्मीदवारों को अपनी लॉग इन डिटेल्स भरनी होंगी। फिर लॉग इन डिटेल्स भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर विजिबल हो जाएगा। एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें। जिससे, भविष्य में जरूरत पड़ने पर आप दिखा पाएं, इसलिए उसकी हार्ड कॉपी निकालकर रख लें।