
डिजिटल डेस्कक, नई दिल्ली। जापान एयरलाइंस आज गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब साइबर हमले के निशाना पर आ गया है। जिसके चलते कंपनी ने टिकटों की बिक्री रोक लगा दी है। साथ ही साइबर अटैक से कई विमान सेवाएं प्रभावित हुई है।
बताया जा रहा है की बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने साइबर हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने फ्लाइट्स के समय में देरी या कैंसिल होने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया ना ही कोई बात की।
साइबर अटैक से एयरलाइंस का आंतरिक और बाहरी सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।
एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें साइबर अटैक का पता चला है। सिस्टम को सही करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी हैं। कंपनी निरंतर रिकवरी स्टेटस पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सेवाओं के प्रभावित होने पर खेद जताया है। जापान की मीडिया खबरों के मुताबिक, साइबर हमले की वजह से जापान एयरलाइंस की 9 घरेलू उड़ानों में देरी की खबर आ रही है। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है