
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ। तमाम समाचार एजेंसियों ने वोटिंग के बाद संभावित चुनाव नतीजों को बताया है। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ है। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता सर्वे के सैंपल साइज और संख्या पर निर्भर रहती है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल
एबीपी ने मैट्रिज के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन की झारखंड में सरकार बन सकती है।
एबीपी के अनुसार झारखंड में बीजेपी अलायंस को 42-47, कांग्रेस गठबंधन को 25-30 और अन्य को 1-4 सीटें मिलने की उम्मीद हैं।
चाणक्य स्ट्रेटीज के मुताबिक एनडीए की झारखंड में सरकार बन सकती है। बीजेपी को45 -50, कांग्रेस को 35 -38 अन्य को 3 से 5 सीट मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें मतदान करने के बाद मतदाता से उसकी राय जानकार एजेंसियां संभावित नतीजों के बारे में एक संभावना लगाते है। हालांकि ये सर्वे सटीक आंकड़े नहीं देते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता को प्रभावित करने को रोकने के लिए भारत में एग्जिट पोल सभी चरणों पर वोटिंग समाप्त होने के बाद जारी किए जाते है।