जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर

Seoni :बंडोल थाना अंतर्गत दिघोरी गांव में जिला पंचायत सदस्य नितिन डेहरिया और उसके पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

इस घटना में एक महिला घायल हो गई। बंडोल पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की है। इस संबंधम में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नितिन डेहरिया का अपने पड़ोसी धर्मेंद्र बघेल व अनिल बघेल के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।

इसे लेकर उनमें फिर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट कर दी। घटना में धर्मेद्र की मां अंगूरी बघेल (५०)घायल हो गई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है।