
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।

शाहदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस से जगत सिंह, आप से जितेंद सिंह शंटी, बीएसपी से धर्मेंद्र कुमार कैम, बीजेपी से संजय गोयल चुनावी मैदान में है।
शाहदरा विधानसभा सीट से 52 वर्षीय जगत सिंह के पिता का नाम बी एम सिंह है। उनका निवास स्थल 190A/4, GALI NO.1C, BIHARI COLONY, SHAHDARA, दिल्ली है। जगत सिंह की पत्नी का नाम विनेश है। वो एक राजनेता होने के साथ एक बिजनसमैन है उनकी पत्नी भी बिजनस देखती है।बिजनस ही उनकी आय का सोर्स है। शिक्षा में उन्होंने बीएससी की है।
शाहदरा विधानसभा सीट से पर 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के रामनिवास गोयल निर्वाचित हुए थे।