
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो चेहरे पर झुर्रियों की समस्या बढ़ते उम्र की निशानी होती है लेकिन, आजकल 30-35 साल के लोगों को भी ये परेशानी होने लगी है। इसके पीछे तनाव, कम नींद और बदलती जीवनशैली है। दिनचर्या और खानपान में आए बदलाव जैसे कई कारण हो सकते हैं। इससे छुटकारा पाने में बादाम का तेल काफी असरदार है। बादाम तेल में झुर्रियों को कम करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-डी, ओमेगा-3, फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो कि काफी फायदेमंद साबित होते हैं।
कैसे करना है इस्तेमाल?
झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप रात में सोने से पहले रोजाना अपने चेहरे पर बादाम का तेल लगाएं। अपने हाथों पर बादाम तेल की कुछ बूंदें लें और कम से कम दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। बादाम तेल के नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर चमक और निखार भी देखने को मिलता है।
इन चीजों के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल
ऐलोवेरा जेल
झुर्रियों को कम करने के लिए सिर्फ बादाम तेल की जगह आप इसके साथ एलोवेरा जेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल और बादाम तेल एक साथ बेहतरीन एंटी-एजिंग क्रीम की तरह काम करते हैं।
विटामिन-ई कैप्सूल
बाजार में ढ़ेरों एंटी-रिंकल क्रीम मौजूद हैं लेकिन, वह काफी महंगा होता है। साथ ही उनमें केमिकल भी मौजूद होता है ऐसे में विटामिन-ई कैप्सूल और बादाम तेल एक सस्ता और नेचुरल विकल्प हो सकता है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है, आपको बस बादाम के तेल में विटामिन-ई कैप्सूल मिला कर चेहरे पर लगा लेना है।
नारियल तेल
बादाम तेल में नारियल तेल मिलाकर लगाने से भी झुर्रियों में कमी आती है। इसके साथ ही नारियल तेल से आपको एक और फायदा मिलेगा. नारियल तेल से चेहरे में कसाव आता है। साथ ही त्वचा मुलायम और स्वास्थ बनती है।