
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले दल बदलने का खेल शुरु हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल, नई दिल्ली कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह और अमन गिल को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
वहीं, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के साथ बीजेपी और बसपा से आए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, ”आज बीजेपी और कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारी संख्या में उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। बीएसपी से भी बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, ”हमारे बीच में विकासपुरी के तीन बार के विधायक महेंद्र यादव हैं। इनके क्षेत्र में बहुत सारे कांग्रेस के नेता हैं, जो आज शामिल हुए। मनोज त्यागी हैं, जो पार्षद रह चुके हैं और करावल नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके क्षेत्र से BJP के कई नेता ‘आप’ में शामिल हुए। कोंडली से हमारे विधायक और लोकसभा के हमारे प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार के क्षेत्र से बहुत सारे लोग बीएसपी छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।”
पार्टी में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने आगे कहा कि करावल नगर क्षेत्र से बीजेपी के मंडल मंत्री नवीन कुमार, बीजेपी के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, बीजेपी के कार्यकर्ता तरुण गोस्वामी, बीजेपी के बूथ अध्यक्ष दीपक भगत और राजा राठौर, बीजेपी के कार्यकर्ता मनीष गोस्वामी, सोनू चौहान, ललित शर्मा, आशू चौहान, शिव कुमार गोयल, ममता त्यागी, हरिंदर पाल, दीपक शर्मा, कुणाल गिरी, आलोक पाठक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा, विकासपुरी से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गांधी ‘आप’ में शामिल हुए।
AAP सांसद ने कहा, ”सतपाल सोलंकी, जिन्हें विकासपुरी में वार्ड नंबर 111 से निगम पार्षद (निर्दलीय) चुनाव में 12172 वोट मिले थे, भी आप में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, विकासपुरी क्षेत्र से रमेश गांधी, अनिल गांधी, सुरेंद्र, सतनाम, संजीव ओबरॉय, रोहित त्यागी, किशन चोपड़ा, आशीष, गगन, राकेश लाकड़ा, राहुल चावला, दीपक ओबरॉय, योगेश, जतिन, सूरत चोपड़ा, सुनिल कसाना, रोहित, किशन मनचंदा, महादेव महाचंदा, जानू, विक्की, मनीष, अर्जुन यादव, हिमांशु, रितेश भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।