
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। घड़ोली से पार्षद प्रियंका गौतम,आप का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। गोतम के समर्थकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। गौतम और उनके समर्थकों को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सदस्यता दिलावाई। प्रियंका ने कहा आप के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि, पार्टी में जाटव समुदाय का सम्मान नहीं करती है।

यह भी पढ़े –‘मुस्लिम वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं एआईएमआईएम व कांग्रेस’, दिल्ली दंगे के आरोपियों को टिकट देने के दावों पर भड़की बीजेपी
मल्होत्रा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के पास ऐसे सीएम थे जिन्होंने राजनीति में आने से इनकार किया लेकिन उसके बावजूद भी आए। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कह डाला कि केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के साथ धोखा किया।
हर्ष मल्होत्रा ने कार्यक्रम की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ”नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर, आम आदमी पार्टी की पार्षद बहन प्रियंका गौतम जी अपने साथ अनेक पदाधिकारियों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी में लोगों का दम घुट रहा है और उन्हें अपनी आवाज दबती हुई महसूस हो रही है/ बेहतर नेतृत्व और जनहित नीतियों के लिये भाजपा ही समाधान है।”
कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। फिलहाल तारीख का एलान नहीं हुआ है। राजधानी की कुल 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। आपको बता दें कि, आप ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।