चाणक्य लिखे फडणवीस के बैनर को जलाया, बारामती में तनाव

Baramati News : विधानसभा चुनाव में महायुति को दो तिहाई सीटें मिलीं। जिसका श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रणनीतियों को दिया जा रहा है। सोशल मीडिया हो या चौक चौराहे जगह जगह देवेंद्र फडणवीस का महिमा मंडन जारी है। फडणवीस को चाणक्य बतानेवाला बैनर बारामती के नगर परिषद में टांगा गया था। रविवार को इसे आग के हवाले कर दिया गया। जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। मौकी की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

देवेंद्र फडणवीस के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा की ओर से बारामती नगर परिषद के सामने यह बैनर लगाया गया था। फडणवीस को इस बैनर में चाणक्य बताया गया है। कुछ अज्ञात लोगों ने इस बैनर को आग के हवाले कर दिया। बैनर आधा जल चुका था कि भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उसे बुझाया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद शरद पवार को चाणक्य बताया गया था, परंतु विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिली। इसका श्रेय देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है। जो कइयों को बर्दाश्त नहीं हो रही।