चहल-माहवाश में कुछ तो चल रहा है! मिल गया पुख्ता सबूत, टीम बस में सफर करती दिखीं यूजी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल और आरजे माहवाश के डेटिंग रूर्मस बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि लोग इन खबरों को महज एक अफवाह मानने के बजाय सच्चाई मान रहे हैं। बता दें, काफी लंबे समय से दोनो के बीच अफेयर की खबरे सोशल मीडिया पर फैल रहे हैं। लेकिन आईपीएल के दौरान कई दफा दोनों को साथ देखा गया जिसके बाद इन खबरों ने तूल पकड़ना शुरु कर दिया था। इस बीच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले एक ऐसी घटना घटी कि लोगों का शक सच में बदल गया है।

दरअसल, न्यू चंड़ीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले से पहले दोनों को पंजाब किंग्स के बस में एक साथ ट्रैवल करते स्पॉट किया गया। जानकारी के लिए बता दें, टीम के बस में केवल टीम के खिलाड़ियों के खास लोगों को ही साथ सफर करने की इजाजत होती है। यही वजह है कि लोग मान रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो खिचड़ी पक रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चहल और माहवाश एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह किसी बात पर हंस रहे थे। इसके बाद दोनों पंजाब किंग्स के टीम में घुसते दिखे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों को लेकर चल रहे रिलेशनशिप की खबरें कोई अफवाह नहीं है बल्कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। 

बताते चलें, दोनो के बीच इस रूमर्ड रिलेशनशिप की खबरें बीते साल दिसंबर से शुरु हुई थी। उस दौरान आरजे माहवाश ने क्रिस्मस पार्टी की एक ग्रुप सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में भारतीय गेंदबाज भी शामिल थे। जिसके कुछ समय बाद युजी किसी रहस्यमयी महिला के साथ दिखाई दिए थे। जिसके बाद चहल के फैंस उनके और माहवाश के बीच रिश्ते की अटकलें लगाने लग गए। 

मामले ने तूल युजी चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से पकड़ी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसके बाद से आरजे माहवाश अकसर चहल के साथ दिखाई देती हैं। माहवाश कई बार चहल की टीम यानी पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आती हैं।