
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे एक तरह का नाश्ता खा-खाकर बोर जाते हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि उनके लिए हर रोज क्या नया बनाएं। अगर आप भी हमेशा इसी चीज को लेकर परेशान रहते हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए चीजी रेसिपी लेकर आए हैं जो बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत लेगी। हम अक्सर बाहर जाकर चीज गार्लिक ब्रेड खाते हैं, लेकिन आप इस डिश को बड़ी ही आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। चलिए घर पर ही चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री
बर्गर बन – 3 (1 से 5 ब्रेड बनती हैं)
मक्खन – 100 ग्राम
लहसुन – 20 छोटी कलियाँ
धनिया – 1 बड़ा चम्मच
चेडर चीज़ – 1/2 कप
मोत्ज़ारेला चीज़ – 1/2 कप
नमक – स्वाद हिसाब से
मिर्च के टुकड़े, अजवायन और धनिया – सजाने के लिए
वीडियो क्रेडिट- CookingShooking Hindi