
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में भरूच के अंकलेश्वर में एक कबाड़ गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग की लपटे काफी भयावह है। आग को दूर से ही देखा जा रहा है। आसपास अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देखने को मिल रही है। कई लोग आग बुझाने के काम भी जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। वहां अग्निशमन गाड़ी के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना का वीडियो आया
बताया जा रहा है कि आग की लपेट में आधा से ज्यादा कबाड़ गोदाम जलकर राख हो गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटे काफी विकराल नजर आ रही है। कुछ लोग आग बुझाते भी नजर आ रहे हैं।
#WATCH गुजरात: भरूच के अंकलेश्वर में एक कबाड़ गोदाम में आग लगी, आग बुझाने का प्रयास जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/MRCpX0FyfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2025
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
बता दें कि, घटना में अभी किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं है। साथ ही, आग कैसे लगी? इसके बारे में पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि आग अचानक विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते लोग आग पर काबू पाने में विफल रहे। अग्निशमन अधिकारी चिराग गढ़वी ने कहा, “परिस्थिति काबू में है और अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।”