
डिजिटल डेस्क, मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हाल ही में हुई सुनवाई में अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अल्लू अर्जुन को उनके खिलाफ दर्ज हैदराबाद थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था। सरकारी वकील ने अदालत को सूचित किया कि, एक्टर समेत कुल सात लोगों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और सभी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।