
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठन खड़े हुए हैं। शुक्रवार को देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रुख अपनाते हुए गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बस इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेल यातायात को भी बाधित किया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।बंगाल पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है। pic.twitter.com/IbudrNnc4u— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2025