गर्मी में अगर सनबर्न से जल जाती है स्किन, तो इन घरेलू उपायों का करें उपयोग, कुछ ही समय में मिलेगी जलन से राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। दिन पर दिन देश का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से लू का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। दोपहर में बाहर तीखी धूप निकलती है जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान भी होते हैं। साथ ही तीखी धूप से लोगों को सनबर्न की समस्या भी हो जाती है। सनबर्न होने पर स्किन लाल हो जाती है और उसमें काफी ज्यादा जलन भी होती है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम्स वगरह लगाते हैं। अगर आपको घर में ही इस जलन को ठीक करना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से आराम पा सकते हैं। 

इन घरेलू उपायों का करें उपयोग

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल की ताशीर ठंडी होती है। अगर आप इसको सनबर्न से अफैक्टेड एरिया में लगाते हैं तो आपको इससे जलन और रेडनेस से काफी ज्यादा आराम मिलेगा। 

खीरा

अगर आप सनबर्न से जले एरिया पर खीरे का रस लगाते हैं तो ये आपको काफी ज्यादा आराम देगा और ठंडक महसूस होगी। 

चंदन 

चंदन की ताशीर ठंडी होती है, इसलिए सनबर्न होने पर इसका इस्तेमाल करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए आप चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं, जिससे आपकी जलन को आराम मिल पाए। 

नारियल तेल

जलन और रेडनेस से आराम पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल तेल में कपूर मिलाने से आपको जली हुई जगह पर आराम मिलेगा। 

बर्फ 

अगर स्किन में हो रही जलन से तुरंत ठंडक पानी है तो आप बर्फ का टुकड़ा भी लगा सकते हैं। जलन होने वाली जगह पर थोड़ी देर धीरे-धीरे रखें। इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।