
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे- जैसे सूरज की तपिश बढ़ती है, हमारे शरीर को ठंडक, ताजगी और पोषण की जरूरत भी उतनी ही बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम से सिर्फ सूरज के तेवर ही नहीं बदलते, आपके शरीर की एनर्जी, डाइजेशन भी प्रभावित होती है। इस मौसम में हमें हर छोटी- छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। गर्मियों में सही खानपान न सिर्फ आपको उर्जा देता है, बल्कि दिनभर तरोताजा बनाए रखता है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका शरीर भी ताजा, एक्टिव और हेल्दी बना रहे तो कुछ आसान और फायदेमंद चीजों को अपनी सुबह की शुरूआत में शामिल करना चाहिए। जिससे आप एकदम एक्टिव और डिहाइड्रेशन से दूर रहेंगे।
भीगे हुए बादाम
रात को थोड़े बादाम पानी में भिगो दीजिए और सुबह छीलकर खा लीजिए। इससे दिमाग तेज होता है, याददाश अच्छी रहती है और शरीर को ताकत मिलती है।
तरबूज या खीरा
ये फल और सब्जी ठंडी होती हैं और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं। इनमे बहुत मात्रा में पानी होता है जो शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन नहीं होने देता।
गुनगुना पानी + नींबू
सुबह उठते ही एक ग्लास हलके गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से पेट साफ रहता है और दिनभर शरीर हल्का और एक्टिव लगता है।
भीगा हुआ आंवला या आंवला जूस
भीगा हुआ आंवला सुबह लेने से शरीर को विटामिन-सी मिलता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है जो बीमारियों को पास भी नहीं आने देता।
भीगे हुए चने या मूंग
रातभर पानी में भिगोकर रखे गए चने या मूंग सुबह खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है जिससे शरीर थकता नहीं है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।