
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में हर समय कुछ अच्छा और स्वादिष्ट चाहिए होता है। गर्मियों में सबसे ज्यादा किसी चीज का इंतजार होता है तो वो है आम, कई लोगों को आम को खाने के साथ में खाना पसंद होता है तो कुछ लोगों को बाद में। इसलिए आज हम आम की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसको खाने से सभी का मन खुश हो जाएगा। आज हम आपके लिए लाए हैं आम कस्टर्ड की आसान रेसिपी। इसकी मदद से आप घर पर ही मैंगो कस्टर्ड बना पाएंगे और खाने के बाद इसको खाकर सभी लोग खुश हो जाएंगे। तो चलिए इसको बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री
पके आम – 2 (600 ग्राम)
वेनिला कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच (20 ग्राम)
चीनी – 1/2 कप (100 ग्राम)
अंगूर – 1/2 कप
अनार – 1/2 कप
ताज़ी क्रीम – 1 कप (200 ग्राम)
कटे हुए काजू – 1/4 कप
बादाम – 8 से 10 बड़े चम्मच
पिस्ता – 15 से 20
दूध – 1/2 लीटर
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika