
Nagpur News. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद की कार हादसे में चकनाचूर हो गई है। सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ मुंबई-पुणे हाईवे पर सफर कर रही थीं, तभी उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे में सोनाली बाल-बाल बच गई। घायलों का इलाज चल रहा है। मंगलवार सुबह हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्सीडेंट में सोनाली सूद की बहन और भांजा भी घायल हो गए। मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोनू सूद भी नागपुर पहुंच गए और उन्होंने पत्नी की हालत को लेकर बताया कि वह अभी ठीक है, यह चमत्कार है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। सोनू सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की थी। सोनू की पत्नी आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम अयान और दूसरे का नाम इशांत है। खास बात है कि सोनाली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है