क्रिसमस के मौके पर नए अवतार में नजर आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नि साक्षी धोनी ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार जोरों शोरों से मनाया गया। इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े धूम-धाम से ये त्योहार मनाया। दिग्गज भारतीय कप्तान ने फिर से इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। क्योंकि वह क्रिसमस के दिन एक नए अवतार में नजर आए। एमएस धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उन्हें अक्सर अपने परिवार के साथ काफी समय बिताते हुए देखा जाता है।

क्रिसमस के मौके पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी के शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में, पूर्व भारतीय कप्तान को सांता क्लॉज की पोशाक में देखा जा सकता है, उनके साथ उनकी बेटी जीवा भी हैं। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, पोस्ट किए जाने के सिर्फ दो घंटे के भीतर ही इसे 500,000 से अधिक लाइक मिल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, धोनी यकीनन भारत के सबसे लोकप्रिय खेल आइकन हैं, जिनके पास बहुत बड़ी फैन बेस है। इसलिए, महान कप्तान की एक झलक भी प्रशंसकों को दीवाना बना देती है, चाहे वह उनका सांता क्लॉज वाला लूक हो या नया हेयरस्टाइल।

साक्षी धोनी के साझी की गई तस्वीरों में पूर्व भारतीय कप्तान पूरी तरह सांता के पोशाक से ढके हुए हैं। लेकिन फिर भी वह अपनी टोपी की वजह से पहचान में आ गए। क्योंकि उनकी टोपी पर ‘माही’ लिखी हुई है। जिससे की उनके प्रशंसकों को उन्हें पहचानने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई।