क्या AAP और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन? अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार चढ़ने लगा है। इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर हो रही है। इस कड़ी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (11 दिसंबर) को गठबंधन से जुड़ी सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में AAP अपने दम पर लड़ेगी। 

केजरीवाल का एक्स पोस्ट 

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार सुबह अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

दरअसल, मंगलवार (10 दिसंबर) को कांग्रेस और आप के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अटकलें तेज होने लगी थी। सूत्रों का कहना था कि दिल्ली कांग्रेस के नेता AAP के साथ गठबंधन चाहते हैं। जिसके बाद केजरीवाल और कांग्रेसी नेता शरद पवार के घर पहुंचे। तभी से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई।