क्या रूस भागने के लिए बशर-अल-असद ने दुश्मन देश इजराइल से शेयर की सीक्रेट इंफर्मेशन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरिया में 8 दिसंबर को विद्रोहियों के हमले और तख्तापलट ने देश की तस्वीर बदल कर रख दी थी। राजधानी दमिशक है विद्रोहियों के कब्जे से पहले राष्ट्रपति बशर अल असद रूस से फरार हो गए थे। इस बीच अब सीरिया के राष्ट्रपति ने बड़ा खुलासा किया है।

सूत्रों के मुताबिक, सीरिया से भागने से पहले बशर अल-असद ने सैन्य सूचना दुश्मन देश इजराइल को दी थी। ऐसा करके वह सीरिया से सुरक्षित रूप से बाहर जा सके। इस बारे में उन्होंने इजराइल के हथियार डिपो की सूचना दी थी। इसके बाद इजराइल ने सीरिया के कई इलाकों में अपने हमले तेज कर दिए हैं।

इसके अलावा तुर्की के हुर्रियत के जर्नलिस्ट अब्दुलकादिर सेलवी ने इस बार में जानकारी दी है। सीरिया के राष्ट्रपति ने इजराइल को हथियार डिपो, मिसाइल सिस्टम और फाइटर जेट्स के स्थान के बारे में जरूरी सूचना दी थी। जिससे उन्हें उड़ान के दौरान उन पर किसी तरह का हमला न हो पाए। सीरिया में तख्तापलट के बाद इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सीरिया के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके लिए इजराइल ने कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। सेलवी ने तुर्की अखबार में प्रकाशित खबर के सच होने की संभावना जताई है।

तुर्की के जर्निलस्ट ने अपनी रिपोर्ट में आगे बताया कि सीरिया से बशर अल-असद को भगाने में इजराइल ने कई मायनों में मदद मिलने का जिक्र किया है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें, सीरिया में नवंबर के अंत में विद्रोह बढ़ गया था। इसके कुछ दिन बाद विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क में ढ़ेरा जमा लिया था। इस बीच बशर अल-असद गुप्त रूप से रूस फरार हो गए थे। इसके बाद वह रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शरण में रह रहे हैं।