
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका के लॉस एंजेलिस और कैलिफोर्निया के कई जंगलों में आग लगी हुई है। आसपास के इलाकों में इस जंगली आग ने भारी तबाही मचा कर रखी है। इस कराण लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और लाखों लोगों के घर जलकर खार हो गए हैं। वहीं बढ़ते -बढ़ते ये जंगली आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंच गई है। इसी के साथ कई हॉलीवुड सितारों को अपने घर छोड़ने पड़े तो कई के घर जल चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में रहती हैं ऐसे में उन्होंने भी वहां का हाल बताया है।

हॉलीवुड सितारों के घर जलकर हुआ खाक
लॉस एंजिल्स में आग की वजह से हॉलीवुड के कई बड़े सितारों को नुकसान झेलना पड़ा है। पैलिसेडेस के पॉश इलाके में पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, एश्टन कुचर, और मैंडी मूर जैसे सितारों के घर जलकर खाक हो गए हैं। पेरिस हिल्टन का 72 करोड़ रुपए की लागत से बना घर जलकरा पूरी तरह बर्बाद हो गया। कई सेलेब्रिटीज को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। आग की लपटें हॉलीवुड की पहाड़ी पर लगे “हॉलीवुड बोर्ड” तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का हाल
इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं और साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल किस तरह से फायर ब्रिगेड काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने पहला इंस्टा पोस्ट डालते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो खुद शूट किया हुआ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से सामने आग धधक रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- इस भयानक आग से जो भी अफेक्ट हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करती हूं कि हम सब आज रात सुरक्षित रहें। इस आपदा में बाॅलीवुड की दिलबर गर्ल यानि एक्ट्रेस नोरा फतेही भी फंस गई थी।

नोरा फतेही ने अपना दर्दनाक अनुभव इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है।