
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। काश पटेल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्होंने शुक्रवार को एफबीआई डायरेक्टर के तौर पर शपथ ग्रहण की है। इस दौरान भारतवंशी काश पटेल ने भगवद्गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की है और कहा कि वो एफबीआई को लीड करने वाले नौवें डायरेक्टर बन गए हैं और इस खास अवसर पर उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी उस समय मौजूद रहकर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई थीं।
काश पटेल ने क्या कहा?
काश पटेल का जन्म साल 1980 में न्यूयॉर्क में एक गुजराती परिवार में हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के वक्त काश पटेल ने काफी गर्व से कहा था कि, ‘मैं अमेरिका के सपने जी रहा हूं और जो कोई भी सोचता है कि अमेरिका का सपना मर गया है, वो यहां देख ले।’ उस समय उकने परिवार के साथ-साथ एक और महिला वहांं मौजूद थीं, जो कि उनकी गर्लफ्रेंड थीं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम एलेक्सिस विल्किंस है। एलेक्सिस विल्किंस सफेद ड्रेस में काश पटेल के साथ ही खड़ी हुई थीं। वो प्राउड महसूस करने के साथ-साथ काफी ज्यादा खुश भी थीं। उन्होंने इस मेमोरेबल मूमेंट को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।
कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस?
आपको बता दें, एलेक्सिस विल्किंस एक फेमस कंट्री सिंगर, लेखक और कमेंटेटर हैं। साथ ही, वह रिपब्लिकन प्रतिनिधि अब्राहम हमादे की प्रेस सचिव के तौर पर भीकाम करती हैं। एलेक्सिस ‘प्रेगेरू’ जैसे प्लेटफार्म से भी जुड़ी हैं, जो अमेरिकी मूल्यों को बढ़ावा देता है। उनका पालन-पोषण अरकंसास में हुआ, लेकिन उनके जीवन का शुरुआती समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में रहकर बीता है। संगीत के क्षेत्र में वह सारा इवांस और ली ग्रीनवुड जैसे नामी गायकों के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं। एलेक्सिस ने कैपिटल हिल पर रिपब्लिकन प्रतिनिधियों और कंजरवेटिव राजनीतिक सर्किट में भी योगदान दिया है। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म रंबल पर ‘बिटवीन द हेडलाइंस’ नाम का एक पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं।
क्या है काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस का रिलेशनशिप?
काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस का रिलेशनशिप साल 2023 में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक कंजरवेटिव रीअवेक अमेरिकन इवेंट में हुई थी। इसके बाद, दोनों के बीच प्यार बढ़ा और साल 2023 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के रिलेशनशिप को शुरू हुए दो साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है और दोनों ही एक दूसरे की कामयाबी में खुश होकर काफी ज्यादा प्राउड फील करते हैं।