कपिल नगर थाने में विद्यार्थियों ने पुलिस रेजिंग डे पर समझा कैसे कार्य करती है पुलिस

Nagpur News : पुलिस शहर में कैसे काम करती है। यह बात हर कोई जानने का इच्छुक होता है। विद्यार्थियों ने भी जाना की आखिर शहर की पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए कैसे काम करती है। कपिलनगर थाने में 2 जनवरी से “पुलिस रेजिंग डे’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम 8 जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार को “पुलिस रेजिंग डे’ के तहत रॉरध माध्यमिक विद्यालय चैतन्य नगर नारी रोड नागपुर और जाईबाई हिंदी उच्च प्राथमिक शाला तारकेश्वर नगर नागपुर के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने कपिलनगर थाने में पहुंचकर पुलिस थाने की संपूर्ण विभाग से संबंधी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस थाने में उपलब्ध शस्त्र, वॉकी टॉकी और हथकड़ी संबंधित जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही नए कानून के विषय में भी जानकारी देते हुए साइबर धोखाधड़ी, मोबाइल का दुरुपयोग और मादक पदार्थ का सेवन, खरीदी- बिक्री आदि बातों से सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े –बप्पा के दर्शन करने कपिल नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे कांग्रेस नेता नितिन राउत

आगामी मकर संक्रांति उत्सव में नायलॉन चायनीज मांजा के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उससे दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। बाल लैंगिक शोषण , महिला अत्याचार बाबत भी जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से आव्हान किया है कि उक्त बातों से जुडी कोई भी जानकारी मिलने पर वे सीधा पुलिस थाने में जानकारी दे सकते हैं। “पुलिस रेजिंग डे’ कार्यक्रम में 8 महिला-पुरुष शिक्षकाें सहित सैकडों विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम दोपहर करीब 12.30 बजे से शुरू होकर 1.30 बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम में कपिलनगर के थानेदार महेश आंधले सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।