
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आज यानी शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन प्रदेश में बर्फीली हवाएं देखने को मिल रही हैं। जिससे शनिवार के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राज्य में गुरुवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही प्रदेश में कोहरे का कहर भी जारी है। जिससे सबसे कम विजिबिलिटी 800 मीटर तक ग्वालियर और खजुराहो में दर्ज किया गया है। हालांकि, सबसे ज्यादा तापमान मंडला में किया गया है। जो कि 31.5 डिग्री तक रहा था। ऐसे में चलिए प्रदेश के अन्य राज्यों के बारे में जानते हैं।