
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 6 साल 11 महीने 7 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज एनआईए कोर्ट की तरफ से सजा का ऐलान हुआ है। बता दें, 26 जनवरी 2018 को यूपी के कासगंज जिले में चंदन गुप्ता की तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या हुई थी। तब से लेकर आज तक चंदन के परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आज उम्रकैद की सजा का ऐलान कर दिया गया है।
(खबर में अपडेशन जारी है।)