
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को धमकी भरा मेल मिला है। जिसमें शिवसेना नेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बता दें कि, यह ईमेल मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को मिला है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। आईपी एंड्रेस के जरिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक्शन में पुलिस
धमकी भरा मेल मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि, यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब एकनाथ शिंदे को धमकी भरा मेल मिला है। इससे पहले पिछले साल फरवरी महीने में एक कॉलेज छात्र ने सोशल मीडिया के जरिए एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस जांच शुरू हुई। इसके बाद 11 फरवरी, 2024 को धमकी भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
आज शपथ ग्रहण में दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम
बता दें कि, गुरुवार को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को भी शपथ ग्रहण के दौरान मुख्य अतिथि नेता के रूप में देखा गया। दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद सरकार बनीं है। बुधवार को बीजेपी ने रेखा गुप्ता को सीएम के रूप में चुना गया।