ऊर्जा मंत्रालय की झांकी में दिखेगी उभरते ऊर्जा परिदृश्य की झलक

New Delhi News. राष्ट्रीय राजधानी स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में एक अनोखी झांकी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें भारत के उभरते ऊर्जा परिदृश्य की झलक नजर आएगी। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में एक आकर्षक झांकी प्रदर्शित की, जिसमें वह भारत के उभरते ऊर्जा परिदृश्य की झलक दिखलाएगा। देश की गहरी सांस्कृतिक विरासत मनाते हुए वह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय प्रगति दर्शाएगा।

झांकी मुख्य रूप से महत्वाकांक्षी पहल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर केंद्रित होगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी आवासीय छत सौर पहल है। साथ ही इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की अन्य परिवर्तनकारी योजनाएं भी दर्शायी जाएंगी। एमएनआरई के ये प्रयास भारत की हरित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के साथ ही वर्ष 2030 तक करोड़ो हरित नौकरियों के अवसर उत्पन्न करेंगे।