
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह और शाम के समय में आधे घंटे कम किए गए हैं। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल चलेंगे।
आपको बता दें अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।
शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव की ओर जारी पत्र में कहा गया कि राज्य में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है।