इस रमजान घर पर बनाना चाहते हैं कुछ अच्छा और स्वादिष्ट, तो सेवईं की इस खीर को करें ट्राई, मन हो जाएगा खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान का महीना चल रहा है। इस महीने सभी मुस्लिम समाज के लोग 29 से 30 दिन तक रोजा रखते हैं। ये महीना उनके लिए बहुत ही पाक होता है। अगर आप इस महीने में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक रेसिपी लाए हैं जो कि बहुत ही टेस्टी है। आज हम आपके लिए लाए हैं सेवई की खीर की रेसिपी, जो कि बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। चलिए सेवई की खीर बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

सेवई बनाने के लिए सामग्री

देसी घी – 1 बड़ा चम्मच

सेंवई – 1/2 कप (50 ग्राम)

दूध – 1/2 लीटर, फुल क्रीम

किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

काजू – 1 बड़ा चम्मच

बादाम – 1 बड़ा चम्मच

चारोली – 1 बड़ा चम्मच

इलायची – 4 नग

चीनी – 3 बड़े चम्मच (40 ग्राम)

वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika