इस गर्मी घर पर बनाएं मैंगो पाई, बच्चे हो जाएंगे खुश, रेसिपी भी है बहुत ही ज्यादा आसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा आम आते हैं। आम की तरह-तरह की रेसिपीज बनती हैं। अगर आप भी कुछ हटके और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप घर पर ही मैंगो पाई बना सकते हैं। जिसको खाकर बच्चों को बहुत ही ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर आप घर पर मैंगो पाई बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए मैंगो पाई बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

मैंगो पाई बनाने के लिए सामग्री

क्रस्ट

215 ग्राम डाइजेस्टिव बिस्किट

100 ग्राम पिघला हुआ मक्खन

30 ग्राम सूखा नारियल

1 चम्मच नारियल का अर्क

फिलिंग

397 ग्राम मीठा गाढ़ा दूध

200 ग्राम आम की प्यूरी

3 अंडे की जर्दी

चुटकी भर नमक

वीडियो क्रेडिट- Family Friendly Cooking