इंडोनेशिया में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता, USGS ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में बुधवार (26 फरवरी) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण- यूएसजीएस) ने दी है। USGS ने बताया कि इंडोनेशिया के नॉर्दन सुलावेसी के कोस्ट पर 6.1 की तीव्रता ने धरती हिलने लगी। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप सुबह करीब 6:55 बजे आया जिसकी गहराई करीब दस किलोमीटर (6.2) थी।

कोई नुकसान नहीं

इंडोनेशिया में आज सुबह आए इस भूकंप में किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि, आज से पहले भी यहां कई बार भूकंप के झटके महसूर किए गए हैं। साल 2021 में सुलावेसी में भूकंप ने बड़ी तबाही मचा दी थी जिसमें 100 से भी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इस समय भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। 

2018 में हजारों लोगों की मौत

साल 2018 में सुलावेसी के पालू शहर में जो भूकंप आया था उसमें 2200 से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी।