इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र पर बीजेपी नेता ने कसा तंज, कहा- JMM-कांग्रेस गठबंधन झूठे वादे करने में एक्सपर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-JMM-RJD-CPI(M) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। जिसके बाद इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र पर झारखंड भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय तंज कसा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र को झूठे वादा बताया है। 

बीजेपी नेता रविन्द्र कुमार राय ने कहा, “दूध का जला छांछ को भी फूंक-फूंक कर पीता है। झारखंड की जनता उनके वादों से जल चुकी है। ये लुभावनी बात इसलिए करते हैं कि इन्हें वोट से मतलब है। झारखंड की जनता इनकी बात गंभीरता से कभी नहीं लेगी। इन्हें 2019 का घोषणापत्र भी सामने रखना चाहिए। JMM-कांग्रेस गठबंधन झूठे वादे करने में एक्सपर्ट हैं।”

झारखंड के लिए INDIA की 7 गारंटी

गारंटी खाद्य सुरक्षा की

• 450 रुपए में गैस सिलेंडर

• हर व्यक्ति को 7 किलो राशन

गारंटी 1932 आधारित खतियान की

• 1932 आधारित खतियान पर स्थानीयता नीति लाई जाएगी

• सरना धर्म कोड लागू होगा

गारंटी मैया सम्मान की

• महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि

गारंटी सामाजिक न्याय की

• ST को 28%, SC को 12% और OBC को 27% आरक्षण

गारंटी रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की

• 10 लाख नौकरी

• 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा

गारंटी शिक्षा की

• सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनेंगे

• जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी होगी

गारंटी किसान कल्याण की

• धान की MSP 3,200 रुपए की जाएगी

• अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक बढ़ोतरी की जाएगी