इंटरनेशनल विमेंस डे पर कैसे बनाएं अपनों का दिन यादगार? अगर आप भी हो रहे हैं कन्फ्यूज तो यहां से लें सरप्राइज देने के बेहतरीन आइडियाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कल धूमधाम से इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हम सब अपनी मां, बहन, दोस्त या पत्नी को सरप्राइज देना पसंद करते हैं। अब तक तो ज्यादार लोगों ने सोच भी लिया होगा कि उन्हें कल क्या स्पेशल करना है? लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिसे ये समझ ही नहीं आ रहा तो चिंता मत करिए। हम आपके लिए शानदार आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप भी अपनों का दिन हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। तो चलिए इन आइडियाज पर डालते हैं एक नजर।

कहीं घूमने जाएं

आप चाहें तो अपनी मां, बहन या फिर पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ऐसी कोई जगह जहां उन्हें जाना बेहद पसंद हो। बाहर जाकर मूवी देखना भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

शॉपिंग पर जाएं

महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही खुश हो जाती हैं। आप उन्हें अपने साथ शॉपिंग पर ले जाएं और उनकी पसंद के कपड़े, जूते या घड़ी गिफ्ट करें। 

घर पर देखें मूवी

आप कल अपनों के साथ घर पर ही मूवी देख सकते हैं। इससे उन्हें बेहद स्पेशल फील होगा और आपको रिश्ता भी मजबूत होगा।

कुकिंग करें

आप मिल कर कुकिंग भी कर सकते हैं। एक साथ खाना खाने और खाना बनाने से प्यार बढ़ता है। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।