
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा हुआ है। पार्टियों की योजनाओंं और एक दूसरे पर किए गए बयान खूब चर्चा में हैं। इसी के साथ चुनाव की तारीख भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिल देश की राजधानी में इलेक्शन कब होंगे? आपको बता दें कि, आज यह सस्पेंस खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) मंगलवार (7 जनवरी) को चुनाव की तारीख का एलान कर करेगा। दोपहर 2 बजे इलेक्शन डेट की घोषणा होगी। बताया जा रहा है कि इलेक्शन एक ही चरण में हों सकते हैं।
#DelhiElection2025 | भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। pic.twitter.com/Gw7cw7Ksju
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2025
यह भी पढ़े –क्या नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को चित कर पाएंगे परवेश वर्मा? चुनावी मुद्दों से जुड़े कई सवाल पर BJP उम्मीदवार ने की चर्चा
कब आएंगे नतीजे?
जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2025 के दूसरे हफ्ते चुनाव आयोजित करवाए जा सकते हैं। वहीं, नतीजों को लेकर यह बताया जा रहा है कि रिजल्ट 17 फरवरी को आने की उम्मीद है।
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि वह इससे पहले ही इलेक्शन पूरा करवा कर जाएंगे।
डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
चुनाव आयोज ने सोमवार (6 जनवरी) को मतदाताओं की अंतिम लिस्ट जारी की। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। इनमें से महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। वहीं, पुरुष मतदाताओं की बात की जाए तो इनकी संख्या 83 लाख 49 हजार 645 है।