असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने 17 युवा नायकों को किया सम्मानित, सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी अनीश सरकार भी हुए पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार 26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयेजित एक कार्यक्रम में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें, राष्ट्रपति ने इन बच्चों को ये सम्मान सात अलग-अलग क्षेत्रों के कौशल और उपलब्धियों के लिए दिया। साथ ही उन्होंने उन बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उनपर काफी गर्व है। 

राष्ट्रपति मूर्मू ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में इन बच्चों की खूब सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा, “बच्चों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमेशा से हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। इस परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके।”

जानकारी के लिए बता दें, ये पुरस्कार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को दिया गया जिसमें 7 लड़के और 10 लड़कियों शामिल हैं। जिन्हें पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें, इन 17 बच्चों को यह पुरस्कार सात श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया। इनमें, कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण शामिल हैं।

ये हैं स्म्मानित होने वाले कुछ बच्चे

केया हतकर (14 साल) – कला एवं संस्कृति

अयान सजाद (12 साल) – कला एवं संस्कृति

व्यास ओम जिग्नेश (17 साल) – कला एवं संस्कृति

सौरव कुमार (9 साल) – वीरता

इओना थापा (17 साल) – वीरता

सिंधूरा राजा (15 साल) – नवाचार

रिशीक कुमार (17 साल) – नवाचार

हेमवती नाग – खेल, जूडो

अनीश सरकार (3 साल) – खेल, शतरंज