असम पुलिस ने 24 घंटों के अंदर किया 416 लोगों को अरेस्ट, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी ‘एक्स’ पर जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम सरकार चाइल्ड मैरिज (बाल विवाह) के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (22 दिसंबर) को अपने एक्स अकाउंट पर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ, थर्ड फेज की कार्रवाई के तहत 416 लोगों को अरेस्ट किया गया है। साथ ही, पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात शुरू हुआ। आपको बता दें कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 

हिमंत शर्मा का एक्स पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए लिखा कि- असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। 21-22 दिसंबर की रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 गिरफ्तारियां की गईं और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे!

यह भी पढ़े –वायनाड लैंडस्लाइड से लेकर रेमल तूफान तक, इस साल भारत ने किया कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना  

2023 में कितनी हुई गिरफ्तारी?

असम सरकार ने साल 2023 में फरवरी और अक्टूबर में चाइल्ड मैरिज के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल फरवरी में पहले चरण की कार्रवाई के तहत 3,483 लोगों को अरेस्ट कर 4,515 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, अक्टूबर 2023 में पहले फेज की कार्रवाई के तहत 915 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि 710 लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया था।

बाल विवाह के आंकड़ों में गिरावट

आपको बता दें कि, 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर एक रिपोर्ट जारी हुई थी। जिसके मुताबिक, असम के बीस जिलों में साल 2021-2022 और 2023-204 के बीच, चाइल्ड मैरिज के आंकड़ों में गिरावट आई है। साथ ही, 81 परसेंट की कमी आई है।