
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने यमन में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। हमलों को लेकर हूती विद्रोहियों ने कहा यमन में हुए अमेरिकी हवाई हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई। यूएस ने यमन में हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को होदेदा के अल-हवाक जिले के आसपास हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है,जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अब तक 200 से अधिक हमले हो चुके है। अमेरिका हूतियों पर हमले करना जारी रखेगा। बीते दिनों में अमेरिका ने हूतियों पर हमले और अधिक बढ़ा दिए हैं। अमेरिकी सैन्य विमान यमन की राजधानी सना में हूतियों के अड्डों को तेजी से निशाना बना रहे हैं।
हूतियों ने एक वीडियो जारी कर अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। जनरल एटॉमिक्स रीपर्स ड्रोन की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर प्रति है। यह 40,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में उड़ सकता हैं।।
हूतियों ने कहा यमन में जारी अमेरिकी हमलों में अब तक सैकड़ों की जान जा चुकी है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। हूतियों ने यमन में स्थानीय मिसाइलों से अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इसके लिए हूतियों ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में हूती लोग नारा लगा रहे थे कि ईश्वर सबसे महान है; अमेरिका का नाश हो; इजरायल का नाश हो; यहूदियों को शाप दो; इस्लाम की जय हो