अब पांच साल का होगा राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यकाल

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

Mumbai News : प्रदेश सरकार ने राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पद के कार्यकाल की अवधि निश्चित की है। इससे राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पांच साल का होगा। राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल हैं। पटेल पूर्व विधायक तथा भाजपा के नेता हैं। मंगलवार को राज्य के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) के तर्ज पर राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पद की अवधि को पांच साल करने का फैसला किया है। सरकार ने 18 अक्टूबर 2023 को राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पद पर पटेल को नियुक्त किया था। उन्हें अगला आदेश तक जारी होने तक के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री पद के समकक्ष दर्जा प्रदान किया गया है। लेकिन अब सरकार ने उनकी नियुक्ति की अवधि भी तय की है। इससे पहले सरकार ने 23 अप्रैल 2015 को राज्य कृषि उपज भाव समिति को राज्य कृषि मूल्य आयोग के रूप में रुपांतरित किया था।