अडाणी के बारे में कुछ कहने से बचें अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत में अपने कार्यकाल को अद्भुत बताते हुए अडाणी के बारे में कुछ भी कहने से बचें। गार्सेटी ने कहा कि नई दिल्ली में काम करना मेरे जीवन का सबसे अद्भुत काम रहा है। उन्होंने आगे कहा अमेरिका और भारत सीमाओं का सम्मान करना जानते है। शांति बनाए रखने का एकमात्र तरीका सही नियमों का पालन करना है।

भारत में अपने कार्यकाल के बारे में गार्सेटी ने कहा मुझे सही टाइम पर, सही जगह पर और सही रिश्ते के साथ यहां होने का मौका मिला। आपको बता दें इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि भारत उनके लिए दुनिया का सबसे अहम देश है, जो पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं कहा था। राष्ट्रपति के बाद राजदूत का बयान काफी अहम माना जा रहा है। गार्सेटी ने कहा अगर भविष्य में काम करना है, तो भारत आओ। उन्होंने कहा भारत में अनगिनत संभावनाएं है। 

अमेरिकी राजदूत ने अडाणी के खिलाफ अभियोग पर कहा मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे पास स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली है, जो कई देशों से अलग है। हमने यहां उद्योगपतियों और बड़ी कंपनियों के साथ अद्भुत साझेदारी की है। आपको बता दें इससे पहले अमेरिका के एक संसद ने अडाणी के समर्थन में न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाएं।