अगर आप भी गर्मी में बहुत ज्यादा मुंह धुलते हैं तो हो जाइए सावधान, हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें कितनी बार फेस धुलना है अच्छा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में लगातार पसीना आता है और धूल भी चिपकती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि फेस पर एक्सेस ऑयल भी आता है, जिससे कई सारे लोग बार-बार मुंह धोते हैं। क्योंकि मुंह धुलने से फेस से ऑयल तो चला ही जाता है, साथ ही फ्रेश भी फील होता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि ज्यादा मुंह धोना फेस के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में कितनी बार मुंह धोना चाहिए। 

कितनी बार धोना चाहिए गर्मियों में मुंह?

गर्मियों में अधिकांश लोग दिन में कई बार मुंह धोते हैं। बता दें, दिन में दो से तीन बार मुंह धोना अच्छा साबित हो सकता है। गर्मी में सुबह उठने के बाद, बाहर आने के बाद और रात में सोने से पहले मुंह धुल लेना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप आराम से दिन भर में तीन बार धुल सकते हैं। लेकिन कोशिश करनी चाहिए कि तीन बार से ज्यादा मुंह ना धुलें। क्योंकि ज्यादा बार मुंह पर केमिकल लगने से चेहरे का नेचुरल ऑयल चला जाएगा। 

क्या हैं बार-बार मुंह धोने के नुकसान?

नेचुरल नमी कम होना

बार-बार फेस वॉश करने से स्किन की नेचुरल नमी और तेल निकल जाते हैं, जिससे स्किन का ग्लो कम होने लगता है।

एलर्जी या जलन

ज्यादा साबुन और फेसवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह पर जलन और एलर्जी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

ज्यादा ऑयल सिक्रीट होना

स्किन की नेचुरल नमी हटने से स्किन ज्यादा ऑयल सिक्रीट करती है। इससे एक्ने बढ़ने लगते हैं।

पीएच लेवल होता है अफैक्ट

बार-बार मुंह धोने से फेस का pH लेवल भी बिगड़ने लगता है। इससे स्किन पर रैशेज और जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। 

क्या है मुंह धोने का सही तरीका?

नॉर्मल पानी से चेहरे को दिन में सिर्फ दो से तीन बार ही धोना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको बार-बार मुंह धोने से बचना चाहिए। और अपनी स्किन के हिसाब से ही फेसवॉश का चयन करना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।