अगर आप भी करवाना चाहते हैं अपनों को स्पेशल फील, तो रोज डे पर जरूर दें इन रंगों के गुलाब, जानें हर रंग का मतलब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 7 फरवरी को रोड डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर्स को गुलाब देते हैं। सिर्फ पार्टनर एक दूसरे को ही नहीं बल्कि आप अपने माता-पिता को भी रोज डे पर गुलाब का फूल दे सकते हैं। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा। इस दिन ज्यादातर लोग रेड रोज देना पसंद करते हैं। लेकिन लाल गुलाब के अलावा भी ऐसे कई रंग के रोज होते हैं जो आप अपनों को दे सकते हैं। सभी रंग के पीछे कोई न कोई मतलब होता है। तो चलिए जानते हैं आप इस रोज डे पर आप अपनों को किस रंग के रोज दे सकते हैं?

व्हाइट रोज

व्हाइट कलर शांति और प्योरिटी का प्रतीक माना जाता है। कई लोगों को व्हाइट रंग देखकर सुकून महसूस होता है। आप चाहें तो अपने करीबियों को रोज डे पर सफेद गुलाब का फूल दे सकते हैं।

रेड रोज

रेड कलर का रोज ज्यादातर लोग रोड डे पर अपने पार्टनर को देते हैं। ये रंग प्यार का प्रतीक है। 

ऑरेंज रोज

ऑरेंज फ्रेंडशिप का कलर है। आप अगर किसी को अपना खास दोस्त मानते हैं तो रोज डे पर उन्हें ऑरेंज रोज देना न भूलें। 

यह भी पढ़े –अगर आपको होती है एक ही जगह कंसंट्रेट करने में परेशानी, तो इन एकाग्रता को बढ़ाने के लिए इन तरीकों का करें उपयोग

ब्लू रोज

आप रोज डे पर ब्लू करल का रोज दे सकते हैं। ये काफी ज्यादा यूनिक के साथ बेहद सुंदर लगेगा। 

येलो रोज

येलो कलर ऊर्जा के साथ-साथ नई शुरुआत का भी प्रतीक है। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।