अगर आपके बच्चे नहीं खाते हैं शकरकंद, तो इस ठंड अपने बच्चों को खिलाएं शकरकंद की रबड़ी, नहीं जान पाएंगे कि खा रहे हैं शकरकंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बच्चे खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन बच्चों को नहीं पता होता है कि मम्मियां बहुत स्मार्ट होती हैं। मम्मियों को अगर कुछ खिलाना है तो वो कैसे भी खिला ही देंगी। ऐसे ही बहुत से बच्चों को शकरकंद खाना पसंद नहीं होता है। हालांकि, शकरकंद हमारे लिए बेहद फायदेमंद होती है। तब भी बच्चे मन से नहीं खाते। तो ऐसे में मम्मियों के लिए बहुत मुश्किल होता है की बच्चों को कैसे शकरकंद खिलाएं। तो आज हम आपके लिए लाए हैं शकरकंद से बनी स्वादिष्ट रबड़ी। जो आपके बच्चे से चाव से खाएंगे और तो और घर में भी सब स्वाद लेकर खाएंगे।

शकरकंद की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 लीटर दूध

1 किलो शकरकंद

1 कप चीनी (स्वाद अनुसार बढ़ा और घटा सकते हैं)

1 टी स्पून इलायची पाउडर

काजू, बादाम, पिश्ता, केसर(ऑप्शनल)

गर्म पानी

वीडियो क्रेडिट- Food Factory By Priyanka